Know About - Falgun Mela 2020 Khatu Shyam ji
हर साल खाटू श्याम जी में फाल्गुन मेला बड़ी धूम धाम से भरता है | यह श्याम बाबा का सबसे बड़ा मेला है जिसमे लाखो भक्त बाबा के दरबार में शीश झुकाने दूर दूर से अपने परिवार और मित्रो के साथ आते है | फाल्गुन मेला अष्टमी से बारस तक ५ दिन के लिए भरता है जो होली के पांच दिन पहले आता है | पुलिस प्रशासन और खाटू श्याम जी मंदिर कमिटी इस पुरे मेले का ध्यान रखती है | मुख्य मेला ५ दिन का होता है पर भक्तो की भीड़ देखते हुए अब इसे कुछ सालो में १० दिनों का कर दिया गया है | रिंग्स से खाटू तक श्यामभक्त पद यात्रा करते है और निशान हाथो में लेकर बाबा के जयकारो के साथ १९ किमी की यात्रा करते है |
फाल्गुन महीने का सबसे मुख्य दिन फाल्गुन शुक्ला एकादशी का होता है जब श्याम कुंड से बाबा का शीश निकला था | श्याम बाबा का सबसे बड़ा मुख्य दिन भी ग्यारस को ही बताया गया है |
बाबा श्याम ने अपना शीश धर्म के लिए भगवान कृष्ण को दान दिया दिया था | यह इतिहास में एक महान बलिदान था | तब कृष्ण ने उन्हें कलियुग में पूजे जाने का वरदान दिया था | आज जो भी निशान श्याम बाबा को चढाते है वो उसकी बलिदान के लिए है | निशान श्याम बाबा की जीत का है की उन्होंने बलदान दे कर भी सबका दिल जीत लिया | यदि वे बलदान नही करते तो वे कौरवो का साथ देते तब जीत कौरवों की ही होती |
![]() | |
![]() | |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |