हर श्याम भक्त यह जानना चाहता है कि खाटू श्याम जी फाल्गुन मेला (Phalgun Mela ) कब है , उनके लिए हम यह जानकारी बहुत पहले ही उपलब्द करा रहे है | खाटू श्याम बाबा जी का प्रसिद्ध लक्की सतरंगी फाल्गुन मेला फिर से फागुन मास में भराया जायेगा | दुनिया भर से श्याम प्रेमी बाबा के दीदार करने खाटू धाम आयेंगे | इस बार भी लगभग 30 लाख श्याम भक्तो के आने की संभावना है | यह मेला 10 दिन तक भरेगा | अंतिम पांच दिन खाटू श्याम जी मंदिर के कपाट पुरे 24 घंटे खुले रहेंगे |
मेला मजिस्ट्रेट ऑफिस :- 9636268109
पुलिस थाना खाटू श्याम जी :- 01576 231046
खाटू श्याम मंदिर ऑफिस :- 01576 231482
रींगस पुलिस थाना :- 01575 224235
मेला मेडिकल कैंप :- 01575 231043
जिला पुलिस कण्ट्रोल रूम :- 01572 270037
27 फरवरी 2020 – गुरूवार (चतुर्थी तिथि )
28 फरवरी 2020 – शुक्रवार (पंचमी)
29 फरवरी 2020 – शनिवार (पंचमी )
1 मार्च 2020 – रविवार (षष्ठी )
2 मार्च 2020 – सोमवार (सप्तमी )
3 मार्च 2020 – मंगलवार (अष्टमी )
4 मार्च 2020 – बुधवार (नवमी )
5 मार्च 2020 – गुरूवार (दशमी )
6 मार्च 2020 – शुक्रवार (एकादशी )
7 मार्च 2020 – शनिवार ( द्वादशी )
Falgun Shukal Ekadashi 6 March 2020 को है | यह खाटू श्याम जी की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है | इस दिन सबसे ज्यादा भक्त बाबा के दरबार में आकर दर्शन करते है |
इस बात खाटू श्याम जी के फाल्गुन मेले 2020 में श्याम भक्तो को शीश महल की थीम पर मंदिर सजा हुआ दिखाई देगा | इसके लिए बंगाल से विशेष 90 प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है | साथ ही मंदिर के सिंहद्वार पर श्री कृष्ण देवी देवताओ की प्रतिमा को गीता का अनमोल ज्ञान देते दर्शन देंगे |
हर बार मंदिर की भव्यता को लाखो भक्तो के लिए मंदिर को अलग अलग मन भावन थीम पर सजाया जाता है | यह दर्शन उन्हें पारलोकिक अनुभव कराता है |
10 दिन भरे जाने वाले फाल्गुन मेले में करीब 50 लाख भक्त देश विदेश से आयेंगे | सुरक्षा के लिए मंदिर कमिटी , पुलिस प्रशासन सतर्क है | करीब 50 ड्रोन कैमरे पुरे मेले पर नजर रखेंगे |
मेले में हाई सिक्यूरिटी के लिए मेला क्षेत्र में 30 वाच टावर लगेंगे जिससे हाई कैमरे से नजर रखी जाएगी |
You may also like